सीरिया में कुछ पश्चिमी और अरब देशों द्वारा जारी षडयन्त्र एक बार फिर स्पष्ट हुए हैं। सीरिया में पकड़े गये एक आतंकवादी के बयानों से सिद्ध होता है कि सऊदी अरब क्षेत्र में अमरीका और इस्राईल की योजनाओं को व्यवहारिक बनाते हुए सीरिया में अशांति को हवा दे रहा है। सीरिया में सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने स्वीकार किया है कि वे सऊदी अरब के एजेन्ट हैं। सीरिया में जारी अशांति में अब तक दसियों लोग और सुरक्षा कर्मी मारे जा चुके हैं। सीरिया की सरकार का कहना है कि कुछ लोग जानबूझ कर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रहे हैं ताकि परिस्थितियों को ख़राब किया जाए। सीरिया, क्षेत्र में इस्राईल विरोधी मोर्चे का एक महत्वपूर्ण देश समझा जाता है जिसके कारण उसे सदा ही अमरीका और इस्राईल के षडयन्त्रों का सामना रहता है।समाचार समाप्त........166
3 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 263643
सीरिया में पकड़े गये एक आतंकवादी के बयानों से सिद्ध होता है कि सऊदी अरब क्षेत्र में अमरीका और इस्राईल की योजनाओं को व्यवहारिक बनाते हुए सीरिया में अशांति को हवा दे रहा है.....